लोहानी सराय में विरोध-हंगामे के बीच अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर
सहारनपुर, जून 7 -- सहारनपुर, संवाददाता। लोहानी सराय में शनिवार को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई विरोध और हंगामे के बीच चर्चा का विषय बनी रही। नगर निगम की टीम जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार निगम अधिकारियों से उलझ गए और अपना सामान न उठाने की गुहार लगाने लगे। कुछ समय तक अधिकारियों और व्यापारियों के बीच तीखी बहस का माहौल भी बना रहा, लेकिन निगम टीम ने सख्ती बरतते हुए अभियान जारी रखा और बड़ी मात्रा में सामान जब्त कर लिया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में दोपहर बाद निगम का प्रवर्तन दल लोहानी सराय पहुंचा। टीम ने अंबाला रोड और नेहरू मार्केट दोनों ओर से एक साथ अभियान शुरू किया, जिससे अतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.