कोडरमा, अप्रैल 1 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। लोहाडंडा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से झुंड से भटका एक हाथी लगातार दहशत का कारण बना हुआ है। हाथी के आतंक से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोग उस इलाके में जाने से भी कतरा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बेलकतरी जंगल के समीप किसान नौशाद आलम के खेत और घर को हाथी ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। खेत में लगी फसलों को रौंदते हुए हाथी ने काफी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा लोहाडंडा निवासी शंभू पासवान के होटल पर भी हाथी ने हमला कर दिया। होटल का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे सामान को नष्ट कर दिया तथा खाने-पीने की चीजों को खा गया। वहीं होटल में रखे फ्रिज समेत अन्य सामान को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीण शाम होते ही अपने घरों में दुबकने को मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.