कोडरमा, अप्रैल 6 -- कोडरमा। बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में हालात लगातार बद से बदत्तर होते जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को जयनगर थाना क्षेत्र के लोहाडंडा निवासी केदार यादव की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले को गंभीर बताते हुए कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक ने मामले की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आम लोगों में भय का माहौल पैदा करती हैं, जिसे रोकने के लिए प्रशासन को तत्परता से कदम उठाने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.