रांची, मार्च 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के फटका पंचायत अंतर्गत लोहाजिमी गांव में एचडीएफसी उद्यमिनी परियोजना के तहत कम लागत अंडा उत्पादन उद्यम का उद्घाटन गुरुवार को मुखिया पुष्पा गुड़िया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिनी बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रत्येक उद्यमिनी को 50 देशी मुर्गियां, चारा, फीडर, ड्रिंकर और कम लागत वाला शेड दिया गया है। अब तक तोरपा प्रखंड में 20 अंडा उत्पादन उद्यम स्थापित किए जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.