चम्पावत, फरवरी 21 -- लोहाघाट। आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी ने डाउन हिल साइक्लिंग का आयोजन किया। इस दौरान हिमवीरों ने लोहाघाट से टनकपुर सरस कार्बेट महोत्सव तक साइकिल रैली निकाली। शनिवार को आईटीबीपी परिसर में कमांडेंट संजय कुमार सिंह और जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने डाउन हिल साइक्लिंग को हरी झंडी दिखाई। रैली में 15 हिमवीर शामिल रहे। कमांडेंट ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस दौरान हिमवीरों ने पहाड़ी इलाके की चुनौतीपूर्ण ढलानों पर साइक्लिंग की। यहां एडवेंचर टूरिज्म के जगदीश भट्ट, द्वितीय कमान बेगराज मीणा, सहायक सेनानी अनिल कुमार, मनमोहन सिंह, प्रिंस कुमार दत्ता, डॉ. फिलिप गंगटे, डॉ. शुभम मोहनपुरिया, सूबेदार मेजर दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.