लोहाघाट साधु के भेष में धनराशि मांग पर दो लोगों का चालान किया
चम्पावत, सितम्बर 20 -- जगदीश, लोहाघाट। झूमाधुरी मेले में साधु के भेष में बगैर सत्यापन और लोगों से धनराशि मांग रहे दो लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में धार्मिक आयोजनों और मेलों में संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत लोहाघाट पुलिस ने झूमाधुरी मेले में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने साधु के भेष में घूमकर लोगों को टीका-पिठिया लगाकर धनराशि मांग रहे दो व्यक्तियों को चिन्हित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.