चम्पावत, दिसम्बर 26 -- लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने व्यक्ति पर सोशल मीडिया में पोस्ट कर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी थाने में तहरीर दी। विधायक ने बताया कि वह गुरुवार 25 दिसंबर को पाटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौड़ागूंठ और सिल्योड़ी गूंठ की खुली बैठक में गए थे। विधायक ने बताया कि चौड़ागूंठ की बैठक में सभी कार्य संपन्न होने के बाद जब वह जनता को धन्यवाद दे रहे थे, उसी वक्त पाटी ब्लॉक निवासी एक व्यक्ति बैठक में पहुंचा। कहा कि इस व्यक्ति ने वीडियो एडिट करने के बाद सोशल मीडिया में डाल दी। इससे उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर में कहा है कि इस व्यक्ति ने इससे पूर्व भी दो तीन बार इस तरह की की हरकत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.