लोहाघाट में 4.36 ग्राम स्मैक संग एक दबोचा
चम्पावत, जून 27 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट में पुलिस ने एक युवक के पास से 4.36 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बलाई रोड पर लोहाघाट निवासी 30 वर्षीय अशोक के पास से स्मैक बरामद की गई। थाना निरीक्षक ने बताया इससे पहले आरोपी के खिलाफ थाना नानकमत्ता में वर्ष 2019 में एनडीपीएस, लोहाघाट में वर्ष 2011 में मारपीट और धमकी से संबंधित मामला दर्ज किया गया है। टीम में एसआई विपुल जोशी, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह, संजय साहनी,विजेन्द्र कुमार शामिल रहे। -- यह भी पढ़ें- 70 ग्राम स्मैक के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.