चम्पावत, सितम्बर 20 -- लोहाघाट। पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव प्रभारी डॉ. नीरज कांडपाल और प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि 22 सितंबर शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र बिक्री होगी। 23 सितंबर सुबह दस से अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन होगा। 24 सितंबर सुबह 10:15 से अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी। 25 सितंबर को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी होगी। 25 सितंबर अपरान्ह चार बजे तक वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। बताया कि 27 सितंबर को सुबह नौ से अपरान्ह 1:30 बजे तक मतदान होगा। अपरान्ह 2:30 बजे से मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम घोषित होंगे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.