चम्पावत, जून 12 -- जगदीश राय, लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कुमाउनी बोली में चल रही राम कथा का हवन की आहूति के साथ पारायण हो गया। दोपहर बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शुक्रवार को रामलीला मैदान में पुरोहित प्रकाश पुनेठा, नवीन बगौली, प्रदीप पांडेय, सतीश कृष्ण शास्त्री, ललित मोहन, सतीश चंद्र ने धार्मिक अनुष्ठान संपादित कराए। मानस रत्न पुरस्कार प्राप्त आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कथा का वाचन किया। हवन में मुख्य यजमान सुरेन्द्र सिंह ढेक, दलीप सिंह अधिकारी, खुशाल सिंह मेहता, चन्द्र शेखर बगौली, विनोद करायत, भैरव दत्त, कैलाश चन्द्र पांडेय, भुवन बिष्ट, ईश्वरी लाल साह रहे। यह भी पढ़ें- लोहाघाट में हवन की आहूति के साथ राम कथा का पारायण इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता,कैलाश बगौली,मुकेश साह,दीपक सुते...