चम्पावत, अप्रैल 2 -- लोहाघाट में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारा लगाया। कार्यक्रम के प्रथम दिन गणेश पूजन, कलश स्थापना, हनुमान पूजन, नवग्रह पूजन, रामचरित मानस पूजन किया। दूसरे दिन गुरुवार को अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। प्रकाश सुतेड़ी और सुरेश मुरारी ने धार्मिक अनुष्ठान करासए। मुख्य यजमान मुकेश जोशी सपत्नीक रहे। सुनील चौबे, दीपक सुतेड़ी, कीर्ति बगौली, ईश्वरी साह, सचिन जोशी, अजय कलखुड़िया, जगदीश ओली, भास्कर गड़कोटी, बल्लू माहरा, बृजेश माहरा, दिनेश सुतेड़ी, भूपाल मेहता, हरीश मेहता, रवि देव ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.