चम्पावत, मार्च 17 -- उपजिला अस्पताल लोहाघाट में हड्डी रोग विशेषज्ञ के आने से मरीजों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से नियमित रुप से हड्डी रोग विशेषज्ञ के न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराग राठी ने बताया कि ज्वाईनिंग लीव के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान बीते दो दिन से ओपीडी देख रहे हैं। रोजाना हड्डी रोग से संबंधित 60 से 70 मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए ओटी भी तैयार की गई है। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चौहान ने बताया कि मरीजों को ज्यादा सुविधाएं देने उनका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि कोशिश की जा रही है कि पहाड़ का मरीज उपचार के लिए मैदानी क्षेत्रों में न पहुंचे। क्योकि पहाड़ की परिस्थितियों से वह अवगत हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल से जरुरत की दवाएं भी मि...