चम्पावत, मार्च 3 -- लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली की धूम मची हुई है। बच्चे, बुजुर्ग व जवान सभी होली की मस्ती में चूर है। मंगलवार को होल्यारों की टोलियों ने घर.घर जाकर होली गायन कर होली का आनंद उठाया। ग्राम सभा सुंई पऊ महिलाओं व पुरूषों ने होली गायन के साथ झुमटा गायन किया गया। सुई खैसकांडे से पहुंचे होल्यारों ने जय बोलो यशोदा नंदन की...छैलो छल हर देश ललना...या घर छै दे हो बलमा, अचरा छोड़ श्याम तेरी गऊ...थय्या थय्या दिन लागो थे यार खड़ी होली का गायन किया। महिलाओं ने चूड़ी छम चूड़ी हमरा नेवला,हमरा भीतर तूमरा देवर सहित कई पारंपरिक झूमटो का गायन किया। बाद में सुई पऊ,खैसकांडे के होल्यारों ने मष्टा मंदिर की परिक्रमा कर चंकांडेय गांव में सामूहिक होली का गायन किया। बाराकोट के रेगड़ू के चाक में 101 वर्षीय मोती सिंह मेहता ने भी होली का...