चम्पावत, मई 28 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट के ऋषेश्वर पार्क में योग कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सभासद दीपा गोस्वामी ने शुभारंभ किया। योग अनुदेशक विजय देउपा ने निर्देशन किया। सोनिया आर्या और कविता बोहरा ने योग की विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डॉ. सुधाकर गंगवार, जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. उमेश भारती, डॉ. धीरज रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...