चम्पावत, मई 31 -- जगदीश राय, लोहाघाट। नगर में रेन बसेरा में नगर पालिका क्षेत्र की ओर से स्वामी विवेकानंद रजत जयंती पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क स्थानीय नागरिकों के लिए न केवल मनोरंजन का केंद्र बनेगा, बल्कि स्वच्छता, हरियाली और आधुनिक सुविधाओं का प्रतीक भी बनेगा। रविवार को ईओ सौरभ नेगी ने बताया कि पार्क में फाउंटेन, सिंथेटिक टाइल्स,आर्टिफिशियल ड्रेगन,वाटर कूलर, घना घास का कालीन तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पार्क को पूरी तरह से आधुनिक शैली में तैयार किया जाएगा, जहां बच्चे खेल सकें, बुजुर्ग टहल सकें और युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दे सकें। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि विवेकानंद रजत जयंती पार्क का निर्माण प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत में किया जा रहा है...