चम्पावत, फरवरी 10 -- लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवरात्रि के दौरान खड़ी होली का गायन भी किया जाएगा। मंगलवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि 14 फरवरी को शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां होंगी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को सर्वेदेव मंदिर देवखली हथरंगिया से शिव-पार्वती की भव्य झांकी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऋषेश्वर मंदिर लोहाघाट निकलेगी। इससे पूर्व देवखली में मां झूमाधुरी पाटन-पाटनी होली समिति, ठाड़ाढुंगा, कलीगांव, नगर लोहाघाट की महिलाएं खड़ी होली का गायन करेंगी। जिसमें जलपान की व्यवस्था नंद किशोर राय ने की है। उन्होंने बताया कि मुख्य खड़ी होली झांकी के ऋषेश्वर मंदिर में पहुंचने के बाद होगी। मेहता ने बताया कि महोत्सव के लिए संस्कृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.