चम्पावत, सितम्बर 7 -- लोहाघाट, संवाददाता। पूर्व सैनिकों ने नौ कुमाऊं रेजिमेंट के शौर्य के प्रतीक महाराजा के दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और विरांगनाओं को सम्मानित किया गया। सोमवार को सैनिक विश्राम गृह में नौ कुमाऊं के रिटायर्ड कै. सोबन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने नौ कुमाऊं की वीरगाथा को याद किया। उन्होंने सन 1965 की लड़ाई और फौज के इतिहास की जानकारी दी। पूर्व सैनिकों रेजीमेंट का गीत हम छौ कुमइया हमरो कुमाऊं यो छ हमारो पहाड़.... गीत का गायन किया। यहां रिटायर्ड सूबेदार ललित अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. आरएस देव, कै. रघवीर सिंह, कै. सोबन सिंह, चन्द्री बल्लभ, हयात सिंह, भवान सिंह, इंद्रराज सिंह,धनश्याम चन्द्र, भूप सिंह, कल्याण सिंह, रतन सिंह, खीम सिंह, कमल राय, कमल किशोर, मोहन ना...