चम्पावत, जनवरी 5 -- लोहाघाट। लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्याकांड पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। विरोध में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका। सोमवार को पालिका चौक में हुए कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार ने मामले में तत्काल कार्रवाई की है। इसके बावजूद कांग्रेस राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्र कला मेहरा, सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी, गौरव पांडेय, लोहित खोलिया, सूरज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सोनू चौबे, राहुल जोशी ,रेनू गड़कोटी, कंचन ढेक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.