लोहाघाट में भव्य कलश यात्रा के साथ राम कथा शुरू
चम्पावत, जून 3 -- जगदीश राय, लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने रामलीला मैदान से लेकर शिवालय मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। बुधवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता के नेतृत्व में रामलीला मैदान से शिवालय मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि नगर में पहली बार कुमाऊंनी बोली में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देवांचल सेवा संस्थान के साथ रामलीला कमेटी सहयोग कर रही है। कथा का वाचन मानस रत्न प्राप्त प्रकाश कृष्ण शास्त्री कर रहे हैं। कथा रोजाना 3 बजे से होगी। मुख्य यजमान सुरेंद्र ढेक रहे। इस मौके प्रहलाद सिंह मेहता,गोविंद वर्मा, कैलाश बगौली, मुकेश साह, मनीष जुकरिया, दीपक सुतेडी सतीश पांडेय, योगेश मेहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.