चम्पावत, मई 28 -- जगदीश राय, लोहाघाट। उद्यान और राजस्व विभाग की टीम ने पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में नुकसान का आंकलन किया। यहां बीते दिन आंधी तूफान आम और लीची के बागानों को व्यापक नुकसान हुआ था। उद्यान निरीक्षक आशीष खर्कवाल और राजस्व उप निरीक्षक ने निडिल, मल्ला खाइकोट और विविल का निरीक्षण किया। उद्यान निरीक्षक ने बताया कि आम और लीची के पेड़ों और फलों को सबसे अधिक क्षति हुई है। कुछ किसानों ने शिमला मिर्च और मक्का की फसल को भी आंशिक नुकसान होने की जानकारी दी। कोरोना काल के दौरान यहां उत्पादित जैविक आम की मांग काफी बढ़ गई थी। आंधी तूफान से इन बागानों को हुए नुकसान से स्थानीय किसानों की परेशानी बढ़ गई है। निरीक्षण में किसान तेज सिंह, वीर सिंह, ओंकार सिंह, होशियार सिंह, माधवानंद पंत, आन देव पंत, शंकर सिंह, ललित सिंह सामंत, खीमानंद सुतेड़ी, गोविंद ...