लोहाघाट में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया
चम्पावत, जून 5 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। वैली क्रिएशन संस्था अध्यक्ष नेहा मुरारी ने मायावती मार्ग में पौध रोपण किया। भारत माता मंदिर परिसर में कथा वाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री और पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में वट का पौधा लगाया। यहां इंद्रदेव मुरारी, शांभवी मुरारी, हीरा मुरारी, सुधा खर्कवाल, सुशीला बोहरा मौजूद रहीं। बाराकोट में बीडीओ अवनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पौधरोपण किया। यहां एबीडीओ जाकिर हुसैन, गणेश गड़िया, दीपा राय रहीं। आईटीबीपी में कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण किया। जूहा फोर्ती में प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के नेतृत्व में हुई जीके प्रतियोगिता में पाश्वी, कविता, निशा, चित्रा विजेता बनीं। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण सरस्वती ज्ञान दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.