चम्पावत, मार्च 10 -- चम्पावत। लोहाघाट में पिरुल ब्रिकेट यूनिट अस्तित्व में नहीं आ सकी है। ब्रिकेट यूनिट लोहाघाट रेंज के टुनकांडे में लगाई जानी थी। वन विभाग ने एक साल पूर्व वन पंचायत को मशीन हस्तांतरित की थी। यूनिट का संचालन न होने से पिरुल का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों से दस रुपये प्रति किलो की दर से पिरुल की खरीद करनी थी। इससे महिलाओं को रोजगार मिलना था। रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि यूनिट वन पंचायत को हस्तांतरित की थी। लेकिन अब तक यूनिट का संचालन नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.