लोहाघाट में तीन जगह नमाज अदा की
चम्पावत, मई 28 -- जगदीश राय, लोहाघाट। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोगों ने नमाज अता कर देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। नमाज के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। गुरुवार को लोहाघाट के मदीना मस्जिद कोलीढेक, ईदगाह चांदमारी और खूना मलक में नमाज अता कराई गई। नमाज स्थलों और ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लोगों ने आपसी भाईचारे और त्याग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- बकरीद की नमाज ईदगाह में शांतिपूर्वक अदा की गई यह भी पढ़ें- बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ यह भी पढ़ें- बकरीद की नमाज में खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.