लोहाघाट में जन्मोत्सव मनाया
चम्पावत, सितम्बर 28 -- लोहाघाट। मल्ली चांदमारी आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई और जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने शुभारंभ किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। चांदमारी की एक महिला की गोद भराई के बाद हरी सब्जियां, फल, मूंगफली, चना, अंडा, खजूर आदि खाद्य सामग्री दी। सात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। एएनएम पुष्पा टम्टा और आशा फैसिलेटर अनिता बोहरा ने टीकाकरण किया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा पाटनी, मंजू माहरा, लक्ष्मी गहतोड़ी, चन्द्रकला पाटनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.