लोहाघाट में कुमाउंनी बोली में हो रही राम कथा के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु
चम्पावत, जून 11 -- लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कुमाऊंनी बोली में आयोजित राम कथा के अंतिम दिन श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान राम के राज्याभिषेक की कथा का वाचन किया गया। नगर के रामलीला मैदान में देवांचल सेवा संस्थान और रामलीला कमेटी के सहयोग से चल रही राम कथा में मानस रत्न पुरस्कार प्राप्त आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम के राज्याभिषेक का प्रसंग, उनके 14 वर्षों के वनवास की समाप्ति और असत्य पर सत्य की विजय का प्रसंग सुनाया। मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह,यजमान सतीश पांडे और चन्द्रशेखर बगौली सपत्नीक रहे। श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि शुक्रवार को भंडारे के बाद तीन दिवसीय समर फेस्टेबिल होगा। जिसमें पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों का सम्मान, महिलाओं की और बाल रामलीला के साथ गायन, वादन और नृत्य प्रतियोगिता होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.