चम्पावत, जून 9 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट में हजरत कालू सैय्यद बाबा की मजार पर लगने वाले सालाना उर्स का आगाज इस बार 12 जून से होगा। इंतजामियां कमेटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मजार के गद्दी नशीन बाबा हसमत हुसैन ने बताया कि हथरंगिया स्थित कालू सैय्यद बाबा की मजार पर 12 जून से तीन दिनी उर्स शुरूहोगा। बताया कि पहले दिन नात ख्वानी होगा। 13 जून को चादरपोशी का जुलूस नगर से बाबा की मजार तक जाएगा। इसी रात होने वाली कव्वाली में बाबा की शान पर पीलीभीत के सूफी कव्वाल कलाम पेश करेंगे। 14 जून को कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा। यह भी पढ़ें- रानीखेत में उर्स समारोह आज से, तैयारियां पूरी बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...