लोहाघाट में आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख
चम्पावत, जून 17 -- जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। नगर लोहाघाट के पिथौरागढ़ मार्ग में एक आवासीय भवन के आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों और अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बुधवार सुबह के वक्त अचानक पिथौरागढ़ मार्ग में स्थित जगदंबा पुस्तक भंडार के द्वितीय तल पर बने रमेश चन्द्र मुरारी, राज्य आंदोलनकारी व अधिवक्ता नवीन चंद्र मुरारी, भास्कर मुरारी के आवासीय भवन के बैठक कक्ष में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर के भीतर रखा, फर्निचर, कपड़े आदि लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। यह भी पढ़ें- लोहाघाट में आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख आसपास के लोगों ने मकान से उठती आग की लपटें देख तत्काल मौके पर पहुंचकर घर के अंदर सो रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.