चम्पावत, मार्च 24 -- लोहाघाट में हिन्दी फिल्म अर्जियां, जस्टिस ऑफ गोल्ज्यू की शूटिंग जारी है। फिल्म एन मलिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई जा रही है। मंगलवार को कोलीढेक झील, मैलकूना और बलांई मार्ग में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। निर्देशक राकेश मधुसूदन ने बताया कि स्विट्ज़रलैंड से आए सुमित मलिक मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में संयुक्ता धामी, प्रेम रावत, दर्शन रावत, सोनू शुक्ला, उमेश भारद्वाज और सूरज भूमिका निभा रहे हैं। बताया कि यह फिल्म गोलू देवता की न्याय परंपरा और उनसे जुड़ी आस्था पर आधारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.