चम्पावत, सितम्बर 28 -- चम्पावत, संवाददाता। लोहाघाट बाईपास के एलाइनमेंट को स्वीकृति मिली है। बाईपास के लिए यहां जियो इन्वेस्टिगेशन का काम चल रहा है। लोहाघाट में करीब साढ़े पाच किमी लंबा बाईपास प्रस्तावित किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया कि लोहाघाट में देवराड़ी बैंड से राईकोट महर तक बाईपास प्रस्तावित किया गया है। बाईपास निर्माण के लिए वर्तमान में जियो इन्वेस्टिगेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए मिट्टी समेत अन्य भूगर्भीय जांच चल रही है। बाईपास में करीब दो किमी लंबी ट्विन टनल भी प्रस्तावित की गई है। भूगर्भीय जांच पूरी होने के बाद बाईपास की डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद बाईपास निर्माण की लागत और किसानों को दी जाने वाली मुआवजे की धनराशि तय की जाएगी। लोहाघाट में बाईपास निर्माण होने से शहर में आए द...