चम्पावत, मार्च 6 -- लोहाघाट। लोहाघाट के राईकोट कुंवर गांव में सार्वजनिक स्थानों में नशा करने पर दस हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। गांव में हुई बैठक में तमाम निर्णय लिए। प्रधान सरोज कुंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया कि शादी, जनेऊ, नामकरण आदि कार्यो में सार्वजनिक बर्तनों के उपयोग पर 1100 रुपये देने होंगे। ये धनराशि गांव के विकास कार्यों में खर्च होगी। बैठक में बीडीसी सदस्य उमा देवी, गिरीश कुंवर, अंकित कुवंर, प्रदीप सिंह कुंवर, महिराज सिंह कुंवर, उमेद सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.