चम्पावत, दिसम्बर 27 -- लोहाघाट। लोहाघाट के मूल निवासी मनोज खर्कवाल भारतीय सेना में मेजर जनरल बने हैं। रिटायर्ड प्रो. एससी खर्कवाल और गृहणी शांति देवी के पुत्र मनोज ने वर्ष 1987 में पौड़ी के सेंट थामस स्कूल से हाईस्कूल और 1989 में देहरादून के मार्शल स्कूल से इंटरमीडिएट किया। एनडीए में चयन होने के बाद खड़कवासला में स्नातक की डिग्री लेकर आईएमए देहरादून से कमीशन प्राप्त किया। करीब 24 साल आर्टिलरी रेजीमेंट के विभिन्न पदों में रहने के बाद बीते शुक्रवार को मनोज मेजर जनरल पद पर नियुक्त हुए हैं। उनकी उपलब्धि पर एडवोकेट नवीन मुरारी, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रहलाद मेहता, अजय पुनेठा, भुवन राय, टीकादेव खर्कवाल, कै. खीमानंद राय, नवीन खर्कवाल, जीवन मेहता, बृजेश माहरा, देवेन्द्र राय, नवीन खर्कवाल आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.