चम्पावत, जनवरी 5 -- लोहाघाट। लोहाघाट के कलीगांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की आपूर्ति हुई। इससे ग्रामीणों में खुशी है। पिछली बार कलीगांव में वार्ड सदस्यों के चुनाव नहीं हो पाए थ। इस वजह से पंचायत गठित नहीं हो पाई थी। अब पंचायत गठन होने पर विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। सोमवार को प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पुजारी ने बताया कि जेजेएम से बनाई पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति शुरू हुई। पूर्व प्रमुख योगेश मेहता ने बताया कि कलीगांव के टूड़ा तोक से पेयजल योजना से गांव तक पानी पहुंचाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.