चम्पावत, जून 26 -- सतीश जोशी, चम्पावत। लोहाघाट की कोली ढेक झील 16 करोड़ रुपये से संवरेगी। इसके लिए विस्तृत परियोजना बनाने का कार्य शुरू किया गया है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि योजना के तहत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। एसएचजी के जरिए रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है। झील में आर्च ब्रिज और कुमाऊंनी शैली में पटाल व कॉबलस्टोन की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लाइट एंड साउंड शो भी लगेगा। झील में वर्तमान में प्रशिक्षित स्थानीय युवा 60 नावों का संचालन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण के लिए नौलों और धारों की मैपिंग करें यह भी पढ़ें- पर्यटन का हब बनेगा डांडा-ककनई क्षेत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...