लोहाघाट की आद्या ने नीट परीक्षा में 99.2 परसेंटाइल हासिल की
चम्पावत, जुलाई 17 -- जगदीश राय, लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट की होनहार छात्रा आद्या उपाध्याय ने नीट परीक्षा में 99.2 परसेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आद्या ने नीट परीक्षा के साथ जेईई मेंस परीक्षा में भी सफलता पाई है। जीआईसी पुलहिंडोला में रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय और जीआईसी कर्णकरायत में शिक्षिका विनीता उपाध्याय की पुत्री आद्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली विजडम से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सोरवेली पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ से हाईस्कूल और इसी साल नारायणा ई-टेक्नो स्कूल जयपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नीट और जेईई मेंस की तैयारी शुरू की। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने समस्त गुरुजनों, माता-पिता और अपने बड़े भाई प्रखर उपाध्याय को दिया है। यह भी पढ़ें- मॉक टेस्ट में कम नंबर आए तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.