चम्पावत, मई 7 -- जगदीश, लोहाघाट। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर लोहाघाट और बाराकोट में एक से 19 साल तक के किशोरों को कृमिनाशक दवा एल्बैंडाजोल खिलाई गई। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने दो चरणों पर कृमि नाशक दवा खिलाने का अभियान चलाया है। गुरुवार को उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि लोहाघाट ब्लाक में करीब 18 हजार एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र और स्वास्थ्य संस्थानों में यह अभियान चलाया गया है। जिसके लिए वह स्वयं ब्लाक के स्कूलों में गए थे। उन्होंने बताया कि छूटे हुए बच्चों और किशोरों को 14 मई को दवा खिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बैंडाजोल इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स भी सहयोग दे रही हैं। बाराकोट अस्पताल...