चम्पावत, मई 1 -- लोहाघाट और बाराकोट में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि की मार फल, सब्जी और फसलों पर पड़ी है। प्रभावित किसानों ने मुआवजा देने की मांग की है। लोहाघाट और बाराकोट ब्लॉक में बीते गुरुवार को भारी बारिश और ओलीवृष्टि से फल, फसलों और सब्जिययों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। बाराकोट फरतोला के जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, नवीन जोशी और जगदीश तिवारी ने जिला प्रशासन व सरकार से तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया। उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन करायत ने भी सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...