लोहागढ़ नदी का सुरक्षा तटबंध को काटकर बालू माफियाओं ने बनाया खनन का रास्ता
बांका, जून 7 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के लोहागढ़ और बदुआ नदी से बालू तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक कि पुलिस व प्रशासन की नजरों से बचने के लिए खनन करने के लिए सुनसान जगहों पर सुरक्षा तटबंध को काटकर एक निजी रास्ता तैयार कर लिया। पकरिया पंचायत के विशनपुर गांव के समीप लोहागढ़ नदी के सुरक्षा तटबंध पर लगे हरे पेड़ों को काट खनन करने का पथ दुरूस्त कर रहा है। जिसका फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि इस वायरल फोटो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं कर रही है। वहीं पुलिस की लाख सख्ती बरतने के बावजूद भी अवैध खनन जारी है। जिससे सिर्फ किसानों को ही नहीं बल्कि सरकारी राजस्व की भी भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही क्षेत्र के किसानों को खेती - बाड़ी की चिंता अभी से सताने लगी है। दर्जनों किसानों ने बताया कि तस्करों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.