नई दिल्ली, अगस्त 27 -- पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। आरोप है कि केतन को खाई में धक्का देकर मारने वाली सिया गोयल को जेल में VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इसे लेकर केतन अग्रवाल का परिवार भड़क गया है। केतन के परिवार और दोस्तों ने यरवदा जेल प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि सिया गोयल को यरवदा महिला जेल के अंदर कई खास सुविधाएं दी जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक केतन के परिवार ने जेल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यरवदा जेल में सिया गोयल को वीआईपी की तरह रखा जा रहा है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक परिवार ने एक बयान में कहा है, "यह लड़ाई सिर्फ हमारे केतन के लिए नहीं है, बल्कि हम ये लड़ाई इसलिए लड़ रहे हैं ताकि अपराधियों के दिल में कानून का खौफ बचा रहे...