गंगापार, मार्च 11 -- एनएच-30 से लोहरा जाने वाली सड़क पर बना नाली का स्लैब लंबे समय से टूटा हुआ है। इस कारण सड़क पर आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों एवं वाहन चालकों को लगातार परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली की मरम्मत में खानापूर्ति ही की गई थी जिस कारण से यह नाली का स्लैब दोबारा टूट गया।टूटी हुई नाली के कारण सड़क का किनारा कमजोर हो गया है। बरसात के समय पानी भरने से स्थिति और भी गंभीर हो सकती हैं, जिससे सड़क धंसने और वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ सकता है है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग लोहरा गांव सहित आसपास के कई गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.