रांची, अगस्त 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। उपायुक्त रांची के पांच आदेशों की अनदेखी करने और लोहरा एसटी जमीन की अवैध रजिस्ट्री रद्द करने को लेकर लेकर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन आदिवासी लोहरा समाज ने कांके सीओ को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि कांके अंचल में लोहरा के खतियान में लोहर दर्ज है, जो एसटी है, लेकिन अंचल के पंजी टू में इसे सामान्य इबीसी दिखाकर बिना उपायुक्त की पूर्व अनुमति के बड़े पैमाने पर जमीन की बिक्री और दाखिल-खारिज कर दिया गया है। चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं करने के विरोध में लोहरा समाज का धरना मौके पर प्रीतम सांड लोहरा, शंभु शंकर गुरु, श्रवण लोहरा, अजय लोहरा, बैजनाथ लोहरा, विशाल लोहरा, जितेंद्रर लोहरा, श...