वाराणसी, मई 26 -- लोहता। लोहरापुर गांव में रविवार रात 11 बजे एक दर्जन दबंगों ने जमीन के विवाद में विक्रम सिंह के घर में घुसने की कोशिश की। विक्रम की दबंगों से कहासुनी हुई। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपी को पकड़ लिया है। विक्रम सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही अखिलेश सिंह, दिनेश सिंह, अभिषेक सिंह अपने 10 साथियों के साथ आए और जमीन के मुद्दे पर गाली देने लगे। मना करने पर मारपीट की। पुलिस को सूचना देने के बाद वे दो गाड़ी छोड़कर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...