लोहरदगा हाकी समिति का गठन, युगेश बने अध्यक्ष
लोहरदगा, जून 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में हाकी खेल के विकास और संचालन को लेकर लोहरदगा हाकी समिति का गठन किया गया। वर्ष 2026 से 2030 तक के लिए गठित नई समिति में युगेश प्रजापति को अध्यक्ष, सत्यनारायण महली को सचिव और विनोद उरांव को कोषाध्यक्ष चुना गया। तीनों अधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। गठित समिति में महादेव उरांव, रमेश भगत और तारामुनी भगत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मंगरा उरांव और शिशिर बाखला को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।समिति के सदस्य के रूप में नम्रता भगत, सुजीत लकड़ा और चार्ल्स कुजूर को शामिल किया गया है। नवगठित समिति के अधिकारियों ने जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- लेफ्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.