लोहरदगा, जून 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन से जिले का पहला जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव सहित कई गणमान्य लोगों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी तीर्थयात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर सकुशल यात्रा की कामना की। इस अवसर पर प्रदीप कुमार महतो, अशोक महतो, अनिल कुमार, प्रमोद महतो, बबलू कुमार, अमित कुमार गुप्ता, सूर्यकांत कुमार, अभिषेक कुमार गुप्ता, विजय उरांव, संजय कुमार, विनय कुमार, शिवम कुमार, डॉ. अरुण कुमार, दिवाकर कुमार पांडे एवं राजकुमार वर्मा सहित कुल 15 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा दल में शामिल श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण भी विशेष रहा। यह भी पढ़ें- विधायक ने अमरनाथ जा रहे जत्थे को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदीप...