लोहरदगा, फरवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर निकाय मतगणना, साप्ताहिक बाजार और जुम्मे के कारण लोहरदगा शहर में दिन भर सड़क जाम की स्थिति बनी रही। वहीं चुनाव परिणाम के बाद निकले विजयी जुलूसों ने शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से शुरू हुआ जाम का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। जश्न के माहौल में समर्थकों की भीड़, डीजे, आतिशबाजी ,रंग गुलाल और वाहनों के काफिले ने कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित कर दिया। प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए जाने का दावा किया गया था, लेकिन जमीन पर ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी नजर आई। कई चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती के बावजूद स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी। जाम के कारण स्कूली बच्चों और अभिभावकों क...