लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक नगर भवन, लोहरदगा में हुई। इसमें उपायुक्त ने कहा कि आनेवाले दिनों में ईद, सरहुल, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, गुड फ्राईडे के त्यौहार मनाये जाने हैं। यह सभी के लिए विशेष महीना है। हम सभी को यह पर्व-त्यौहार मिलकर मनाना है। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे जिला और राज्य की छवि देश में धूमिल हो। पुरानी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सभी अपने गांव-मोहल्ले में सतर्क रहें और कभी भी असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने का कार्य नहीं करें। गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखें। पर्व त्यौहारों में नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं। पर्व-त्यौहारों में दण्डाधिकारियों व पुलिस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.