लोहरदगा, मार्च 9 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक नई पहल के तहत क्योर बे क्लिनिक का रविवार को शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अजित कुमार तथा विशिष्ट अतिथि कुडू सूंडी समाज के अध्यक्ष गंगा प्रसाद थे। इनके अलावा नवीन कुमार टिंकु, ज्योति कुमार एवं डॉ. मधुमती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर क्लिनिक का उद्घाटन किया। थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि क्लिनिक के शुरू होने से कुडू तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करने की परेशानी कम होगी और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। क्लिनिकल बिजनेस मैनेजर शहजाद हुसैन और क्लस्टर मैनेजर गिरधारी पांडा ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.