लोहरदगा, जनवरी 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। क्षत्रिय महासभा लोहरदगा की बैठक शनिवार को सदर प्रखंड के बाघा गांव में जिला अध्यक्ष उदय शेखर की अध्यक्षता में हुई। इसमें रामपुर,नगडा,नदी नगडा एवं सभी समीप के गांव के क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। 15 मार्च को रांची के हरमू मैदान में होनेवाले क्षत्रिय महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। महासम्मेलन में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी पर बल दिया गया। क्षत्रिय समाज के लोगों को समृद्धि एवं विकास के बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपने विकास के लिए नशापन से दूरी बनाए रखेंगे तथा अनुशासन एवं शिष्टाचार जैसे संस्कार को बनाए रखेंगे किसी भी कार्य को छोटा नहीं समझेंगे। बैठक में गिरवर नाथ शाह, रोहित कुमार सिंह, पवन सिंह, लाल प्रवीण नाथ शाहदेव, वीरेंद्र नाथ शाह, भैया आदर्श चौहान, विक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.