लोहरदगा में 26-27 को होगी खनिज धातु मजदूर महासंघ की बैठक
लोहरदगा, सितम्बर 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की 57वीं राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 26 और 27 सितंबर को अग्रसेन भवन, लोहरदगा में होगी। बैठक में देशभर के सरकारी और गैर सरकारी उद्योगों से करीब 55 प्रमुख यूनियन नेता शामिल होंगे। संघ के महामंत्री रामचंद्र गोप ने बताया कि बैठक में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय, कोल-नन कोल उद्योग प्रभारी जगदीश्वर राव का मार्गदर्शन मिलेगा। इस दौरान नए श्रम कानूनों से श्रमिकों को होने वाले लाभ-हानि, संगठन विस्तार और श्रमिकों को दक्ष बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।बैठक में पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन और पंचपरिवर्तन जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। यह भी पढ़ें- खान खनिज संशोधन विधेयक पर वाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.