लोहरदगा, मार्च 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में रामनवमी महोत्सव शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खराब मौसम, तेज आंधी और बीच-बीच में हुई बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखा गया। जिले के विभिन्न अखाड़ों द्वारा आकर्षक और सजीव झांकियां निकाली गई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। रामभक्त पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र और महावीरी झंडों के साथ जुलूस में शामिल हुए और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।शोभायात्रा में ढोल, ताशा, नगाड़ा और झुनझुना की धुन पर अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ लगी रही।शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात...