लोहरदगा, अप्रैल 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।रविवार को लोहरदगा के उपनगरीय क्षेत्र नावाडीपाड़ा में स्थित बाल विकास विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल झारखंड सेंट्रल स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 400 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।झारखंड सेंट्रल स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन रामगोविन्द ग्रुप आफ कालेज्स, कोडरमा द्वारा किया जा किया गया। जो छात्रों को इंजीनियरिंग, नर्सिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करता है। यह परीक्षा कक्षा 10 वीं से ऊपर के छात्रों के लिए है, इसका उद्देश्य योग्य विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस टेस्ट परीक्षा में झारखंड के मूल निवासी छात्र-छात्राएं जो कक्षा 10वीं और 12वीं या उच्च शिक्षा में हैं। वही शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से प्रोफेसनल कोर्स के...